लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। श्री हरपाल सिंह मेमोरियल एकेडमी में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, स्वादिष्ट व्यंजनों और आकर्षक गतिविधियों के स्टॉल का आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सरप्राइज कूपन रहा। प्रथम पुरस्कार के रूप में कक्षा पांच बी के मनराज सिंह को साइकिल प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार कक्षा तीन बी के आयुष्मान वर्मा और तृतीय पुरस्कार यूकेजी सी की समरीत कौर ने जीता। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी और उप प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नयाल मौजूद थे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही ...