लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां-मुल्लापुर मार्ग पर छोहा के रपटा पुल पर तेज बहाव में डूब रही स्कूल की बोलेरो से पांच बच्चों और चालक की जान बचाने वाले मुल्लापुर निवासी रामू कश्यप को धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने सम्मानित किया। मुल्लापुर पहुंचे सांसद ने रामू कश्यप को 11 हजार रुपये नकद और अंगवस्त्र भेंट कर उनके साहस की सराहना की। तीन अक्टूबर को उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी की बोलेरो मुल्लापुर-पसगवां मार्ग पर अंधरा छोहा के रपटा पुल से गुजरते समय तेज बहाव में डूब गई थी। बोलेरो में पांच बच्चे और चालक सवार थे। इस दौरान मुल्लापुर निवासी रामू कश्यप ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी को सुरक्षित बचाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...