लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन, संवाददाता। झंडी इलाके के बंधा किनारे बसे गांवों के लोगों ने जमीन से अपनी बेदखली रोक अपने दावों का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की। गुरुवार को हाथों में बैनर लेकर नारे लगाते तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को अपने दावे और ज्ञापन सौंपा।कस्बे के चौराहे से तमाम पुरुष और महिलाएं नारेबाजी करते तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम यदुवीर सिंह को दावा फार्म इनसे संबंधित कागजात और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने इसमें अपने दावों को दर्ज कर इनकी निष्पक्ष जांच करवाकर पारदर्शी ढंग से निस्तारण की मांग की। तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि उनके पूर्वज आजादी के पहले से इस जमीन पर रहते चले आ रहे हैं। इसी इलाके से उनकी आजीविका जुड़ी है। उन्होंने सभी 475 दावों की नियमानुसार और विधिसम्मत जांच पूरी होने ...