लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर की नानक चौकी अंतर्गत मुन्नूगंज वार्ड नंबर 23 में बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत गृहस्थी का सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के शहर से बाहर रहने का फायदा उठाकर चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। मुन्नूगंज वार्ड नंबर 23 निवासी आशा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता का परिवार आजीविका के लिए बेंगलुरु में मजदूरी करता है। इस कारण उनका तीन मंजिला मकान ताला बंद रहता है। पीड़ित पक्ष के अनुसार अज्ञात व्यक्ति दोपहर के समय छत के रास्ते घर में पहुंचा दीवार फांदकर अंदर घुसा और दरवाजे का ताला तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बंद घर से चोर लाखों के आभूषण,नगदी चोरी कर हुए फरार इसके बाद घर में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ...