लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर की भारत भूषण कालोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात उठा ले गए। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ अपने घर शाहजहांपुर गया गृहस्वामी शनिवार को लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस दी और चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। भारत भूषण कालोनी निवासी प्रदीप कुमार श्रम प्रवर्तन कार्यालय गोला में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वह रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के साथ अपने गृह जिला शाहजहांपुर गए थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: चोरो ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात किए पार मकान बंद होने का फायदा उठाकर शुक्रवार की रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर...