Lakhimpur Khiri News: बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर चोरी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर के मोहल्ला वीरेंद्र नगर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम मकान मालिक के वापस लौटने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला वीरेंद्र नगर कॉलोनी निवासी विशाल पटेल परिवार के साथ गांव गए हुए थे। शुक्रवार शाम वापस लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान अस्त व्यस्त मिला। चोरों ने कमरे में रखी सेफ को भी तोड़ दिया था। सेफ में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब थे। यह भी पढ़ें- Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नागामठ गांव में बंद घर का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.