लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़, संवाददाता। एक दिन पहले टॉवर पर चढ़कर पुलिस को छकाने वाला युवक गुरुवार को फिर टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे नीचे उतारने में कडी मशक्कत करनी पडी।फूलबेहड़ थाना क्षेत्र लठिया गांव निवासी नरेंद्र पुत्र छेद्दू मानसिक बीमार है। बुधवार किसी बात को लेकर लठिया व बेरिहा गांव के बीच गन्ने के खेत में लगे 33 केवीए के बिजली टावर पर चढ़ गया था। पुलिस व परिजनों के काफी समझाने के बाद शाम को टावर से उतारा जा सका था। पुलिस ने युवक के भाई गोविन्द के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन गुरुवार दोपहर फिर उसी टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक को उतारने की कोशिश की तो वह और ऊपर चढ़ता चला गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष फूलबेहड़ फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली ...