Lakhimpur Khiri News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौरा निवासी एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। गांव रिसौरा निवासी आयुष शुक्ला की 26 वर्षीय पत्नी राधा शुक्ला का शव मंगलवार को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक मृतका का पति आयुष शुक्ला ऑटो चलाकर गुजर-बसर करता है। राधा के दो छोटे बच्चे हैं। सीओ महक शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.