लखीमपुरखीरी, सितम्बर 13 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर, संवाददाता। भीरा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए मझौरा स्थित एक प्लांट में हुई चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। थाना अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर भीरा निवासी बलराल पुत्र मंत्री को घेराबंदी कर दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मझौरा प्लांट में चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया एक बड़ा बैट्रा, 15 से 20 किलोग्राम तांबे का तार और सामान ढोने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा मोटरसाइकिल-रिक्शा (जुगाड़) बरामद कर उसे सीज कर दिया है। एसओ अमित पांडेय ने ब...