Lakhimpur Khiri News: प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदे से लटककर जान दी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन कोतवाली क्षेत्र के प्रीतमपुरवा गांव में रविवार शाम प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक का अपनी ही बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले ही युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसपर रविवार सुबह थाने के सिपाही युवक के घर पहुंचे थे, जबकि मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं थी। बताया जा रहा है कि इससे युवक आहत था। प्रेम प्रसंग में नाकामी और पुलिस के डर से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बहन की ननद की सगाई से आहत युवक ने की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.