लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर से सटे हफीजपुर में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग होने की बात स्वीकार की है।बताया जाता है कि मंगलवार रात पति की गैरमौजूदगी में महिला से मिलने उसका प्रेमी घर पहुंचा था। कुछ देर बाद पति भी घर पहुंच गया। उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और दोनों को कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला के दो बच्चे हैं जबकि उसका प्रेमी भी विवाहित बताया जा रहा है। पति ने पत्नी को अब अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में सुलह समझौते का प्रयास चलता रह...