Lakhimpur Khiri News: प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। कस्बे के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के बाद एक 26 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मैगलगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय पत्नी सुलोचना देवी गर्भवती थी। गुरुवार शाम करीब सात बजे उसे मितौली कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे सुलोचना ने सामान्य प्रसव के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के बाद अचानक सुलोचना की हालत बिगड़ने लगी। अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.