Lakhimpur Khiri News: प्रशासन ने किया तटबंध का मुआयना, दिए निर्देश
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। गोला तहसील क्षेत्र के गांव में लगातार शारदा के बढ़ रहे दबाव और बंझेड़ा गांव के अंदर घुस रहे पानी के चलते उनकी वास्तविक स्थितियों का जायजा लेने गोला तहसीलदार अरुण कुमार बंझेड़ा गांव पहुंचे। साथ ही लेखपाल अजय गुप्ता भी रहे। तहसीलदार अरुण कुमार ने शारदा नदी के बढ़ते दबाव और उस बाढ़ निरोधक परियोजना के किनारे पर बसे परिवारों से मिलकर उन्हें एहतियात बरतने के निर्देश दिए। इसमें उन्होंने कहा नदी में नाव चलाने को लेकर मनाही की गई है, जिससे उफनाती शारदा में किसी भी प्रकार की कोई घटना ना घटित हो। वहीं शारदा नदी से गांव की ओर आने वाले जलीय जंतु जैसे मगरमच्छ, सांप आदि की मौजूदगी होने पर तुरंत उन्हें सूचित करें। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पानी का दबाव बढ़ने से मधुरापुर में रिंग बांध धंसा, ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.