लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में रोजी बानो ने प्रथम, शिजा बानो ने द्वितीय और अक्षरा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षरा शर्मा प्रथम, शिजा बानो द्वितीय और सारबीन खान तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषभ राठौर ने प्रथम, गीता देवी ने द्वितीय और मानू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में अजीम खान प्रथम, मोहम्मद सुलेमान अंसारी द्वितीय और ऋषभ राठौर तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह यादव, उमेश कुमार, निशीत कुमार, दीपक शुक्ला, मतीन, हरीश कुमार, अ...