Lakhimpur Khiri News: प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय रसूलपुर में कोरैया पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान, पोस्टर मेकिंग व मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न पूछे गए, इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। इसमें सुमित निषाद ने 45 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गौरव पाल ने 44 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और कृष्ण मुरारी ने 39 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवांकी वर्मा ने प्रथम, अंशिका तिवारी ने द्वितीय तथा यास्मीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सावित्री ने निबंध, हर्षित ने पोस्टर में बाजी मारी वहीं जलवायु परिवर्तन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.