Lakhimpur Khiri News: प्रतिभा के दम पर स्पोर्ट्स कालेज पहुंचा काशी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बे के मोहल्ला कांजी हाउस निवासी सुशांत पांडे के बेटे काशी पांडे का चयन लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज में कक्षा छह के लिए हुआ है। सुशांत ने बताया कि काशी ने स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश के लिए हुई मंडलीय चयन परीक्षा में हिस्सा लिया था। सीमित सीटों के लिए प्रदेश स्तर पर हुई चयन प्रक्रिया में काशी ने सफलता हासिल की और कॉलेज में अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने इसे कस्बे में बच्चों को मुफ्त खेल प्रशिक्षण देने वाले कोच पराक्रम शाह के मार्गदर्शन और मेहनत का फल बताया। काशी को उसके माता-पिता और स्कूल प्रबंधन समेत तमाम लोगों ने खुशी बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.