लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के उत्साह, प्रतिभा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने को भव्य छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, विधिवत पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मधुर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, समाजसेवी आलोक मिश्रा, पूर्व चेयरमैन महमूद हुसैन खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पलिया गुरप्रीत सिंह ढिल्लन जार्जी, फुरकान अंसारी, गुरप्रीत सिंह नन्नर, विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु शुक्ला, संतोष शुक्ला सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़...