लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के मूड़ा विष्णु गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले 42 वर्षीय रमेश की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। गौरतलब है कि मूड़ा विष्णु निवासी सुरेश के बेटे रमेश का शव मंगलवार को गांव के बाहर पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला था। रमेश सोमवार को घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार को उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमेश की मौत का कारण हैंगिंग आया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri New...