लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पढुआ थाना क्षेत्र में बेलवापुरवा गांव के बाहर फांसी पर लटके पाए गए युवक और युवती का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवती की अंत्येष्टि सोमवार को ही कर दी गई थी जबकि युवक का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद किया गया। दोनों शवों को सोमवार को ही परिजनों को सौंप दिया गया था। युवक के परिजन पोस्टमार्टम रिपॉर्ट देखने पर ही अंतिम संस्कार को राजी हुए। सोमवार सुबह बेलवापुरवा गांव के बाहर अलग-अलग पेड़ों पर बेंचेपुरवा निवासी रामखेलावन की 23 वर्षीय लड़की रामा और पचासा निवासी श्रीधर के 18 वर्षीय लड़के जितेंद्र का शव फांसी पर लटका पाया गया था। बताया जाता है कि रामा की 15 माह पहले शादी हुई थी लेकिन वह मायके में ही रह रही थी। रामा की बड़ी बहन की ससुराल पचासा गांव में थी। रामा की बहन व जित...