Lakhimpur Khiri News: पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय किशोर का शव
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक 15 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। ग्राम भौवापुर निवासी संजीत (15) पुत्र सूबेदार गौतम का शव ग्राम रामनगर लहबड़ी और भटपुरवा के बीच खेत में लगे भिलोर के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची धौरहरा कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद मृतक के पिता सूबेदार गौतम और माता सुनीता ने भौवापुर गांव के कुछ लोगों पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.