लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। कस्ता क्षेत्र में बारिश के साथ चल रही तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पेड़ गिरने से भारी तबाही मच गई। गांवों से शहर तक जाने के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत मरीजों के लिए हो गई। मुख्य मार्गो से लगाकर गांवों को जाने जाने वाले लिंक मार्गो पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया।‌ कस्ता से सीतापुर मार्ग पर टेमरा, अंबिकापुर लखीमपुर मार्ग पर बरुई,करनपुर व कस्ता भट्ठे के पास पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। रमुआपुर गांव के आयुष व सर्वेश कच्ची दीवार गिरने से घायल हो गए, लेकिन मार्ग अवरूद्ध होने के कारण काफी समय तक इलाज नहीं मिल सका, वहीं ताजपुर की शाबिरा का गिरने से हाथ टूट गया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जनजीवन बेहाल, बिजली ठप, खेती भी तबाह मार्गों पर पेड़ गिरे होने से उन्हें भी की घ...