लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। नौगवां स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने मशीन से पेट्रोल की जगह पानी जैसा तरल पदार्थ निकलने का आरोप लगाया। जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जुट गई। उपभोक्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए पेट्रोल की गुणवत्ता और टैंक की जांच कराने की मांग की। स्थानीय उपभोक्ताओं हकीकत अली, संदीप मौर्या, करन कुमार और रियासत का आरोप है कि मशीन से निकल रहे तरल पदार्थ में पानी की मात्रा नजर आ रही थी। इससे पेट्रोल भरवाने वाले वाहनों के इंजन में खराबी आने की आशंका जताई गई। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से पेट्रोल पंप के टैंक और पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता की जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।वहीं, पेट्रोल पंप माल...