लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पेंशनर्स विश्राम कक्ष को प्रशासन प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र रखने के लिए डबल लाक के रूप में प्रयोग करता है। पेंशनर्स इस पर लगातार नाराजगी जता रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित राय को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि कोषागार परिसर में दो विश्राम कक्ष शासन से निर्मित किए गए हैं। पेंशनर्स कक्ष में पेंशनर बैठकर अपने काम निपटाते हैं। पिछले कुछ महीनो से पेंशनर्स भवन का उपयोग डबल लाक के रूप में किया जाता है। इससे पेंशनर्स को परेशानी होती है। कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की है कि पेंशनर्स विश्राम कक्ष को डबल लाक से मुक्त रखा जाए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी श्र...