लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुरखीरी। पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का शुक्रवार दोपहर बेल्तुआ गांव में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बाला प्रसाद धौरहरा और मोहम्मदी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। वे चार बार विधानसभा में चुनकर आए थे। 1991 में भाजपा, 2007 बसपा, 2012 में बसपा व 2017 में भाजपा से विधायक रहे बाला प्रसाद अवस्थी ने निधन की खबर से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...