लखीमपुरखीरी, नवम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। अजमानी पब्लिक स्कूल में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीए हरबंस सिंह अजमानी, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक गुरजीत अजमानी एवं प्रशासक जितेंद्र प्रताप सिंह का बैज तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन के दौरान पूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत-संगीत, रचनात्मक प्रस्तुतियों और आपसी संवाद के माध्यम से सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबंध निदेशक गुरजीत अजमानी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके विद्यार्...