लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी। थाना पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत चैयरमैन सत्यवती के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को मय सामान गिरफ्तार किया है। पूर्व चैयरमैन सत्यवती के दामोदरपुर वार्ड स्थित आवास में उस समय चोरी हो गई थी, जब वे दिल्ली गई थीं। चोर घर में दाखिल होकर सोने व चांदी के जेवरात और बीस हजार की नगदी चुरा ली थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिये नगर के एक दर्जन से अधिक लोगो से पूछताछ की लेकिन चोरी का खुलासा नही हो पाया था। पुलिस की विवेचना में दो आरोपितो के नाम प्रकाश में आये थे, जिनकी सुरागकशी में पुलिस लगी हुई थी। सुरागकशी के आधार पर पुलिस ने हंसपुर मोड़ के पास से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सूरज सिंह थापा पुत्र धन सिंह थापा निवासी ग्राम सिघंहियां थाना पलिया और यूनुस पुत्र अब्दुल हबीब को ग...