Lakhimpur Khiri News: पूर्व अध्यक्ष पति पर जानलेवा हमला, किया घायल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। कस्बे में रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर पूर्व चेयरपर्सन सुधा निषाद के पति राम बहादुर पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। पीड़ित राम बहादुर ने बताया कि वह सदर बाज़ार स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे थे। तभी आचार्य टोला निवासी राज दुबे आया और उनसे जबरन रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपी ने पहले राम बहादुर को पटक दिया। फिर किसी नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के चेहरे और हाथ में चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने आरोपी राज दुबे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.