लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद बिजली उपकेंद्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था और अधिकारियों की कथित उदासीनता से रोशननगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात रोशननगर समेत आसपास के तमाम गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। भीषण गर्मी में ग्रामीण पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन बिजली नहीं आई। करीब सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन इसके बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई और बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हैदराबाद बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में आए दिन बिजली कटौती और बार बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। सोमवार रात बिजली गुल होने के बाद लोगों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। पूरी रात बिज...