लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान/पसगवां (लखीमपुर)। गुरुवार की रात फरधान-नीमगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस आरोपियों को घेर रही थी तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। वहीं, पसगवां थाना क्षेत्र में भी पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार रात को फरधान और नीमगांव पुलिस टीम बेल रोड पर गश्त कर रही थी। ग्राम बेल के पास दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसरत अली उर...