लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव में बुधवार रात इवेंट अटेंड करने पहुंची पीआरवी पर नशे में धुत लोगों ने विवाद के बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पीआरवी पर तैनात आरक्षी प्रवीण कुमार घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है。

हमले का विवरण इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात पीआरवी-5782 को कंट्रोल रूम से अनिरुद्धपुर गांव में इवेंट अटेंड करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। वहां गांव निवासी मुन्नालाल के घर आए सीतापुर जनपद के पिसावां थान...