लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर के नीलकंठ मैदान में नौ अगस्त से चल रहे श्री अग्रवाल सभा के भंडारे से बीते दिवस पूजन के बाद रुपये से भरा स्टील का दानपात्र चोरी हो गया। हैरत की बात यह है कि भंडारे के ठीक बगल में पुलिस चौकी है जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद दानपात्र चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।श्री अग्रवाल सभा के सदस्यों के अनुसार प्रतिदिन सुबह करीब 9:30 बजे भगवान भोलेनाथ की आरती के बाद सभी सदस्य भोग लगाने के लिए शिव मंदिर चले जाते हैं। आरती के दौरान श्रद्धालुओं और सदस्यों द्वारा दानपात्र में रुपये डाले जाते हैं। बताया गया कि सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर किसी व्यक्ति ने दानपात्र चोरी कर लिया। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में लाल रंग के कप...