लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर ताजपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर चार लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रिंकी पत्नी नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर पर थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के आकाश, सोनम, गुड़िया और रामजेंटल दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय को सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...