Lakhimpur Khiri News: पुरानी रंजिश में पिटाई की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 29 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कस्बे के गांधीनगर वार्ड के संदीप शाक्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 नवंबर की रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के प्रदीप, सोनू और गयाप्रसाद अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। उनके अपशब्द बोलने का विरोध करने पर उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की तथा उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.