लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार को पक्की दीवार और छप्पर ढह गए। छप्पर के नीचे सो रहे मां बेटे मलबे में दब गए। हादसे का शिकार बेटे की मौत हो गई जबकि वृद्ध मां गम्भीर रूप से जख्मी हुई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खमरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में करीब 85 वर्षीया हेमवती सिंह पत्नी घसीटे सिंह अपने घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे रहती थीं। जिनकी देखभाल के लिए 45 वर्षीय बेटा गुड्डू सिंह भी उसी छप्पर के नीचे मां के साथ रात को रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे हेमवती और गुड्डू अपने अपने बिस्तर पर सो रहे थे। तभी पड़ोसी विपिन सिंह की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरी तो उसके साथ चढ़ा छप्पर भी गिर गया। जिसके नीचे...