लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां, संवाददाता। रेलवे के पुराने सर्वे को मानते हुए इसमें बेलरायां को शामिल रखने की मांग को लेकर नया सवेरा गांजर विकास समिति की ओर से रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया। समिति पदाधिकारियों ने रेलवे में पलिया, निघासन, सिंगाही और बेलरायां को शामिल करने की मांग की है। नया सवेरा गांजर विकास समिति की अगुआई में कस्बे के रेलवे स्टेशन पर इकठ्ठा हए ग्रामीणों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि रेल मंत्रालय की ओर से पहले किए गए सर्वे में पलिया से नौगवां, मलिनिया, मझगईं, बम्हनपुर, निघासन और सिंगाही होते हुए दुधवा नेशनल पार्क को छोड़ते हुए चौवन किलोमीटर बेलरायां तक सर्वे हुआ था। उसी को सर्वे में शामिल किया जाय। इससे क्षेत्र की ज्यादा जनता व किसानों को लाभ...