लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पुत्रदा एकादशी पर जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति की ओर से 23 अगस्त को धार्मिक आयोजन होगा। कार्यक्रम खुटार रोड स्थित अनिल चक्की के सामने आयोजित होगा।आयोजकों के अनुसार सुबह सात बजे आरती और आठ बजे से जेबीगंज के सुप्रसिद्ध भजन गायक सचिन सक्सेना द्वारा श्याम नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। शाम सात बजे से श्याम दरबार सजेगा जिसमें श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक हित अमन मिश्री बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करने और भजनों का आनंद लेने की अपील की गई है। आयोजक अजय गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...