लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: उद्योग व्यापार मंडल छोटी काशी गोला के जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी ने क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है। राममोहन सोनी ने कहा कि प्राथमिक उपचार के लिए स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों के अभाव में अपनी उपयोगिता खोते जा रहे हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण क्षेत्रीय लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल पा रहा है जिससे मरीजों को सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर मरीजों की अत्यधिक भीड़ के कारण चिकित्सकों पर कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कई गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार देने के बजाय जिला अस्पताल रेफर किया जा...