लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। पांच लाख तक के कैशलेस चिकित्सा में शामिल होने और दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 करने के बाद अब पीआरडी जवानों को हर महीने ड्यूटी मिले इस पर मंथन चल रहा है। कस्तूरबा स्कूलों के बाद पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा पीआरडी जवानों को दी गई है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जल्द ही ड्यूटी दी जाएगी जिससे सभी पीआरडी जवानों को ड्यूटी मिल सके और रोटेशन की व्यवस्था समाप्त हो सके।जिले में 829 पीआरडी जवान हैं। इसमें 50 महिलाएं शामिल हैं। पीआरडी जवान पुलिस, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों के अलावा निजी क्षेत्रों में अपनी डियूटी देते है। प्रति डियूटी के हिसाब से इनको अब तक 500 रुपये मिलते थे हाल में सरकार ने बढ़ाकर 600 रुपया कर दिया है। पीआरडी जवानों की संख्या अधिक और ड्यूटी...