लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर निवासी अजीत कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को वह अपने पिता सुनील कुमार के साथ बाइक से दवा लेने मोहम्मदपुर ताजपुर आ रहा था। शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में रामकिशुन, विनय कुमार, राजबहादुर और शिवकुमार ने उसे और उसके पिता को लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में दोनों को गुम चोटें आईं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। अजीत की तहरीर पर पसगवां पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले गांव के ही शिवकुमार की ओर से अजीत कुमार, शिब्बू समेत चार लोगों के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की ...