लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बा चौराहे पर मोहम्मदी तरफ से आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को कस्ता तरफ से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद मितौली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर गंभीर घायल हो गए। पिता-पुत्र को सीएचसी मोहम्मदी भेज दिया गया। कस्बे के चौराहे पर सुबह कटरा गांव व थाना कटरा जिला शाहजहांपुर निवासी जाहिद हुसैन अपने पुत्र अर्स के साथ बाइक से लखीमपुर तरफ जा रहे थे । कस्बा चौराहे पर पहुंचते ही कस्ता तरफ से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर से बाइक समेत पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। कस्बा चौराहे पर तैनात मितौली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर गंभीर घायल पिता जाहिद हुसैन व पुत्र अर्स को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...