लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन (लखीमपुर खीरी)। किसी घरेलू बात पर सास-बहू की कहासुनी से गुस्साए एक युवक ने अपने माता-पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान आरोपी बेटे का हाथ की झुलस गया। आरोपी के पिता को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के चखरा गांव निवासी बलराम शाह ने रविवार को अपने बेटे सपालू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे किसी बात पर उनकी पत्नी बैजंती देवी की अपनी बहू छाया से नोकझोंक हो रही थी। इस दौरान बाइक से घर पहुंचे उनके बेटे सपालू ने सास-बहू के बीच झगड़ा होते देख आपा खो दिया। उसने पहले अपनी मां और बीच-बचाव करने पर पिता को भी अपशब्द कहे। इसके बाद बेहद गुस्से में जान से मारने की नीयत से अपनी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर अपन...