लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर 22 अक्टूबर को श्री श्याम नाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय होगा। जय श्याम दीवाने सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्याम नाम कीर्तन खुटार रोड पर डॉ. मलिक के सामने होगा। कार्यक्रम में पुजारी संतोष पाठक जी की उपस्थिति में श्याम नाम का गुणगान किया जाएगा। कीर्तन सुबह सात बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। यह भी पढ़ें- दशहरे के अगले दिन नहीं है एकादशी व्रत, पढ़ें कब रखा जाएगा पापाकुंशा एकादशी व्रत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...