लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: थाना ईसानगर क्षेत्र के सिंगावर गांव में शनिवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ईसानगर थाना क्षेत्र के सिंगावर गांव में खाली पड़ी जगह पर बाहर से आए कुछ परिवार झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सर्वेश की दो वर्षीय बेटी पल्लवी खेलते हुए केला खा रही थी। इसी दौरान केला हाथ से छूटकर सड़क पटाई के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। बच्ची केला निकालने के लिए गड्ढे में उतर गई और गहरे पानी में डूब गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...