लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा कस्बे में करोड़ो की लागत से बनी पानी की टंकी आज भी ग्रामीणों के लिए किसी खाली ढांचे से कम नहीं है। करीब 5.88 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह योजना 13 साल बाद भी धरातल पर लोगों को पानी उपलब्ध नहीं करा सकी है। ग्रामीणों का कहना है वर्ष 2013 में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए यह टंकी बनाई गई थी। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति वह आज तक अधूरी है। भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के लिए परेशान हैं, जबकि करोड़ों रुपये की यह योजना केवल शोपीस बनकर खड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार टंकी का समरसेबल मोटर लंबे समय से खराब पड़ा है। कई बार जल निगम से शिकायत करने के बावजूद न तो मोटर बदला गया और न ही जलापूर्ति शुरू करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी लापरवाही के कारण जनता का पैसा पानी...