Lakhimpur Khiri News: पानी भरे रास्ते में फंसा वाहन, बुखार से तप रहे 6 साल के बच्चे की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा। किशनपुर सेंचुरी में पूरनपुर जाने वाले मुख्य रास्तों पर पानी भरने और घुटने तक कीचड़ होने से बीमार बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इलाज न मिलने से बुखार पीड़ित बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 6 वर्षीय नीशू पुत्र सूरज निवासी एलनगंज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात नीशू को तेज बुखार आया। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे एक बाइक से अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन जंगल का कच्चा रास्ता बारिश के कारण दलदल बन चुका था। रास्ते में ही गाड़ी कीचड़ में फंस गई। घंटों कोशिश के बाद भी बाइक नहीं निकल पाई और परिवार समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सका। इलाज न मिलने के कारण बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है।ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। उनका कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.