Lakhimpur Khiri News: पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। पसगवां कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को जंगबहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित घटना के बाद से फरार था। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि पाक्सो एक्ट का वांछित पनई चौराहे के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। आरोपी सिपाही उर्फ गगन निवासी बद्दापुर, थाना पसगवां के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा पंजीकृत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.