लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। इलाके के किसानों पर कुदरत और जंगली जानवरों की दोहरी मार पड़ी है। पहले जंगली हाथियों और सुअरों के उत्पात से हलकान किसान अभी उबर नहीं पाए थे कि अचानक हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने उनकी रही-सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। तेज आंधी और पानी से इधर के रमुआपुर, बौधिया कलां, चौखड़ा फार्म और गुलरा आदि कई गांवों में गन्ने की लहलहाती फसल खेतों में पूरी तरह बिछ गई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई हफ्तों से जंगली हाथी और सुअर फसलों को रौंदकर व चबाकर बर्बाद कर रहे थे। किसान अपनी खून-पसीने की कमाई तथा मेहनत से उपजाई फसल बचाने के लिए रात-दिन खेतों की रखवाली कर रहे थे। कुदरत के प्रकोप ने उनकी सारी मेहनत बेकार कर दी है। पिछले दो-तीन दिनों से चल रही तेज हवा के थपेड़ों और बारिश से गन्ने के पौधे जड़ से ...