लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- Lakhimpur Khiri News: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी रविवार को जिले में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूलबेहड़ ब्लाक पहुंचकर परिसर में पौधे लगाए। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान भाजपा की प्राथमिकता में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय कैसे बढ़े इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं क्योंकि किसानों की आय दोगुनी हो तभी भारत की आर्थिक प्रगति और तेजी से बढ़ेगी। फूलबेहड़ ब्लाक पहुंचकर परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान विधायक मंजू त्यागी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अंकित अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद र...