लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: ईसानगर क्षेत्र में मिर्जापुर सरैंया और भदई पुरवा के बीच घाघरा नदी पर बनी बाढ़ रोधी परियोजना का बड़ा हिसा घाघरा नदी की लहरें अपने साथ बहा ले गईं। सूचना पाकर बाढ़खंड के अभियंताओं ने स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद जेई ने बताया कि फिलहाल डीएम कोष से क्षतिग्रस्त परियोजना की मरम्मत कराई जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ईसानगर क्षेत्र के भदईपुरवा गांव घाघरा नदी के कटान की वजह से नेस्तनाबूत हो चुका है। मिर्जापुर और सरैंया गांव में भी घाघरा नदी ने एक सैकड़ा से ज्यादा घर काट लिए थे। बचे घरों व जमीनों को संरक्षित करने के लिए बाढ़खंड ने मिर्जापुर और भदईपुरवा के बीच में करीब डेढ़ करोड़ रुपयों की लागत से कटान रोधी परियोजना बनाई थी। यह भी पढ़ें- डेढ़ लाख क्यूसेक पानी का दबाव नहीं झेल पा रहा कटावरोधी क...