Lakhimpur Khiri News: पशु आरोग्य मेले में पशुओं का किया गया उपचार
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लबेदपुर। प्रमोधापुर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश सचान के दिशा निर्देशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौर्या और पूर्व प्रधान हरिद्वारी लाल यादव ने संयुक्त रूप से गौपूजन कर शुभारंभ किया। पशु चिकित्साधिकारी ईसानगर डॉ प्रदीप कुमार ने पशुओं में होने वाली बीमारी एवं उनके टीकाकरण के बारे में खासकर खुरपका, मुक्का, गलघोटू एलसीडी एवं बकरियां में होने वाली बीमारी के विषय में बताया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अनिल दुबे ने पशुओं की देखरेख के लिए, कृमि नाशक दवा और सहभागिता योजना के बारे में भी जानकारी दी। शिविर के दौरान 65 पशुपालकों के 413 गाय भैंस एवं बकरियों का उपचार किया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राजेश बहुगुणा, संतोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.